Wednesday , August 5 2026
Breaking News

श्रद्धा और राजकुमार नजर आएंगे हॉरर कॉमेडी में एक साथ

Share this

मुंबई। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर अभिनीत हॉरर कॉमेडी फिल्म का नाम ‘स्त्री’ रखा गया है। राजकुमार ने गुरुवार को फिल्म के क्लैपबोर्ड के साथ एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “अब हमारे पास फिल्म का नाम है। हॉरर कामेडी ‘स्त्री’ की शूटिंग शुरू. शूटिंग रोमांचक होगी। अमर कौशिक द्वारा निर्देशित, राज और डीके द्वारा लिखित और दिनेश विजन, राज और डीके द्वारा निर्मित की जाएगी।” ‘स्त्री’ का निर्देशन ‘शोर इन द सिटी’, ‘गो गोआ गॉन’ और ‘हैप्पी एंडिंग’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर राज और डीके कर रहे हैं।

इस फिल्म के जरिए राजकुमार व श्रद्धा पहली बार पर्दे पर साथ नजर आएंगे। बता दें कि श्रद्धा कपूर अभी बाहुबली प्रभास के साथ फिल्म ‘साहो’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म पूरी होने के बाद श्रद्धा कपूर इस फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकती हैं। वहीं एक्टर राजकुमार राव पहली बार हॉरर कॉमेडी फिल्म करते हुए नजर आने वाले हैं। इससे पहले वह यूपी की कहानियों पर फिल्म्स में दिखे हैं। श्रद्धा और राजकुमार पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »