Friday , April 26 2024
Breaking News

खौफनाक: बेर तोड़ने गई बच्ची को दरिंदे ने बनाया निशाना

Share this

लखनऊ। देश और प्रदेश की सरकारें भले ही दरिंदों से निपटने के लिए तमाम कवायदों में जुटीं हों भले ही सख्त कानून भी ले आई हों लेकिन बेहद आफसोस की बात है कि इस श्रेणीं के विक्षप्त मानसिकता के अपराधियों पर कोई खास असर पड़ता नजर नही आ रहा है क्योंकि हाल फिलहाल ऐसी घटनाओं में कोई कमी होती नजर नही आई है। अब इसी क्रम में प्रदेश के मैनपुरी जनपद में एक दरिंदे ने बाग में बेर ताड़ती मासूम को निशाना बनाया है।

मिली जानकारी के मुताबिक मामला मैनपुरी का है। जहां 9 वर्षीय बच्ची के साथ एक दरिंदे ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि बच्ची रविवार को खेत में बेर तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी दीपू ने उसे देख लिया और उसे बेर का लालच देकर अपने घर ले आया। यहां उसने बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची किसी तरह आरोपी चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को सारी आपबीती बताई। जिसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसे अंदरूनी चोटे आई हैं, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बेहद गंभीर बात है कि केन्द्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है। इसके बावजूद भी वहशी दरिंदे रेप की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

Share this
Translate »