Thursday , August 6 2026
Breaking News

अखिलेश ने कहा- मोदी कर रहे हैं मुसलमानों का ‘अंतर्राष्ट्रीय तुष्टीकरण’

Share this

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज PM मोदी के इंडोनेशिया दौरे को मुसलमान बिरादरी के  ‘अंतरराष्ट्रीय तुष्टीकरण’ की कोशिश बताया है।

दरअसल PM नरेन्द्र मोदी की इंडोनेशिया की हाल की यात्रा पर तंज कसते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज कहा कि क्या वजीर-ए-आजम का मुस्लिम देश का यह दौरा मुसलमान बिरादरी के ‘अंतरराष्ट्रीय तुष्टीकरण’ की कोशिश है।

साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा-सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाती रही है। प्रदेश में भाजपा सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा में कहते हैं कि वह हिंदू हैं और ईद नहीं मनाते। प्रधानमंत्री मोदी रमजान के इस महीने में इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा से लौटे हैं। तो क्या यह मुसलमानों के ‘अंतरराष्ट्रीय तुष्टीकरण’ की कोशिश है?

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री ने पिछले महीने मुस्लिम बहुल देश इंडोनेशिया और मलेशिया की यात्रा की थी। इंडोनेशिया में वह वहां के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ इस्तिकलाल मस्जिद भी गये थे और सम्मानस्वरूप दी गयी चादर ओढ़ी थी।

अखिलेश ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि ना सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि पूरे देश के लोग इस पार्टी की वादाखिलाफी से नाराज हैं। अब जनता भी समझ गयी है कि ‘‘भूखे पेट ना भजन गोपाला।’’

इतना ही नही उन्होंने भाजपा से कहा कि वह अपने नेताओं को कोरी बयानबाजी करने से रोकें। भाजपा को पराजय का सामना करना सीख लेना चाहिये, वर्ना उसे वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम हजम नहीं होगा। तब सत्ता में विपक्ष की वापसी होगी।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »