Thursday , August 6 2026
Breaking News

PM सर! समय रहते जायें चेत, ऐसा न हो कि चिड़िया चुग जाये खेत: शत्रुघ्न सिन्हा

Share this

डेस्क्। भाजपा के बागी शत्रु भले ही बागी कहे जाते हों पर हकीकत में वो हमेशा अपने दल और उसके नेताओं को हकीकत का आईना दिखाकर उनका मार्गदर्शन ही करते हैं अभी दो दिन पूर्व ही उन्होंने जहां बिहार के सुशासन बाबू नीतीश को बखूबी चेताया था अब उन्होंने भाजपा और प्रधानमंत्री को बखूबी इशारा किया है कि समय रहते जायें चेत, ऐसा न हो कि चिड़िया चुग जाये खेत।

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा ने एक बार फिर भाजपा और पीएम मोदी पर निशाना साधा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने लोकसभा चुनाव 2019 के लिए भाजपा के संपर्क फॉर समर्थन अभियान पर ट्विट किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि हम 2019 में उन्हें क्या बताने जा रहे हैं। पीएम सर, समस्याओं का तुरंत समाधान करने की जरूरत है… नहीं तो चिड़िया चुग जाएगी खेत।

इससे पहले भी शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था और ट्वीट किया कि एनडीए में शामिल मेरे दोस्त बिहार के लिए कुछ काम करना शुरू करो नहीं तो अर्जुन यानी तेजस्वी यादव आपकी सत्ता हथियाने के लिए तैयार है। साथ ही  ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे लिखा कि तेजस्वी यादव की चुनौती अब बिहार के हर कोने से सुनाई दे रही है…जय बिहार! जय हिंद!’

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »