Thursday , August 6 2026
Breaking News

स्विस बैंकों में भारतीयों का बढ़ता धन, कालेधन पर क्या मोदी का बदल गया है मन: राहुल गांधी

Share this

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज स्विस बैंक की ताजा रिपोर्ट को लेकर मोदी पर जबर्दस्त प्रहार करते हुए कहा कि लगता है कि अब कालेधन पर उनका रुख बदल गया है। दरअसल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘2014 में उन्होंने (मोदी ने) कहा, मैं स्विस बैंकों में जमा ‘काला’ धन लाऊंगा और हर भारतीय के खाते में 15 लाख रुपए डालूंगा। 2016 में उन्होंने कहा कि नोटबंदी से भारत कालेधन से मुक्त हो जाएगा।’’

इतना ही नही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘2018 में वह (प्रधानमंत्री) कहते हैं: स्विस बैंकों में भारतीय नागरिकों द्वारा जमाए कराए जाने वाले धन में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और यह ‘सफेद’ धन है। स्विस बैंकों में कोई कालाधन नहीं है!’’ इससे पहले कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, ‘‘स्विस बैंकों में काला धन 50 फीसदी बढ़कर 7000 करोड़ रुपए हुआ।

उन्होंने कहा कि वादा था विदेशी बैंकों से 100 दिनों में 80 लाख करोड़ रुपये वापस लाने का। जुमले बने अच्छे दिन, कहां गए वो सच्चे दिन?’’ स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में रखा गया धन 2017 में 50 फीसदी से अधिक बढ़कर 7000 करोड़ रुपए (1.01 अरब फ्रेंक) हो गया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Translate »