Friday , April 19 2024
Breaking News

जेल की व्यवस्था में सुधार के लिए सख्त हुई योगी सरकार

Share this

लखनऊ। कानून व्यवस्था को लेकर पहले से ही गंभीर प्रदेश की योगी सरकार अब जेल में हुई हत्या के बाद सरकार ने जेलों में जारी सारी अपराधिक गतिविधियों पर सख्ती से लगाम लगाने की कवाद तेज कर दी है। जिसके तहत जेल सिस्टम को सुधारने के लिए प्रदेश के पूर्व पुलिस प्रमुख सुलखान सिंह की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय समिति बनाई है।

प्रधान सचिव (गृह) अरविंद कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने कारागारों की मौजूदा प्रणाली को दुरुस्त करने और उसमें सुधार करने के लिए 3 सदस्यीय समिति का गठन किया है। समिति दो महीने में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। समिति का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह करेंगे। अन्य दो सदस्यों में पूर्व अवर डीजी (कारागार) हरिशंकर और अवर महानिरीक्षक (कारागार) शरद शामिल होंगे।

बता दें कि, सोमवार को मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई थी। मुन्ना बजरंगी की पत्नी पहले ही उसकी हत्या की आशंका जता चुकी थी। इससे पहले झांसी जेल में भी मुन्ना पर हमला हुआ था।

Share this
Translate »