Saturday , September 23 2023
Breaking News

देश में कभी हो न सकेगी छुट्टियों की छुट्टी

Share this

कोलकाता हमारे देश में वैसे ही छुट्टियों की लिस्ट काफी लम्बी है और कई बार इन्हें घटाने पर भी विचार किया गया पर फिलहाल कोई ठोस नतीजा सामने नही आ सका है उसपे तुर्रा यह है कि प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अब दो और छुट्टियों की मांग कर दी है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को ट्वीट किया कि केंद्र को स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए।

ममता ने ट्वीट किया, “स्वामी विवेकानंद और नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतीक हैं। मैंने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है कि भारत सरकार दोनों के जन्मदिन पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करे।”  स्वामी विवेकानंद का जन्मदिन 21 जनवरी को है और सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 23 जनवरी को है।

Share this
Translate »